उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

नगर निगम संशोधन विधेयक पर प्रवर समिति बैठक

खबर सागर

 

नगर निगम संशोधन विधेयक पर प्रवर समिति बैठक

नगर निगम संशोधन विधेयक पर प्रवर समिति की दूसरी बैठक आज विधानसभा में संसदीयकार्य व शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

प्रवर समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में विधेयक के प्रावधानों और ओबीसी आरक्षण पर समिति के सदस्यों ने चर्चा कर अपने अपने सुझाव दिए। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिये हैं।

चार अक्टूबर को अगली बैठक की तिथि तय की गई है। जिसमें दोनों बैठकों में तय किये गये बिंदुओं पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि 18 सितंबर को पहली बैठक हुई थी। जिसमें कांग्रेस के विधायक शामिल नहीं हुए थे।
समिति को रिपोर्ट देने के लिए एक माह का समय दिया गया है। आठ अक्टूबर से पहले समिति को विधानसभा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!