
खबर सागर
चोरों ने लाखों की नगदी व जेवरातो पर किया हाथ साफ
विकासखण्ड की सीमान्त ग्राम पंचायत व मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार गांव में अज्ञात चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़ कर हजारों की नगदी व सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है।
सीमान्त गांव गौण्डार में तीन घरों के ताले एक साथ टूटने की घटना ने ग्रामीणों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिरकार सीमान्त गांवों में इस प्रकार की घटना को किसने इजाम दिया है।
ग्रामीणों द्वारा तीन घरों में चोरी की लिखित सूचना स्थानीय राजस्व पुलिस को दे दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात्रि को अज्ञात चोरों ने गौण्डार गांव निवासी पूर्व प्रधान भगत सिंह पंवार, यशवन्त सिंह पंवार व अनूप सिंह पंवार के घरों का ताला तोड़कर हजारों की नगदी व कई लाखों रुपये की लागत से बने सोने चांदी के जेवरातो पर हाथ साफ किया है ।



