
खबर सागर
पौड़ी में 24वीं राज्य स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
पौड़ी के इंडोर स्टेडियम में 24वीं तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ।
इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम वह स्वागत वंदना से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी और मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों की टीमें प्रतिभाग करने पौड़ी पहुंचीं, जबकि उत्तरकाशी और बागेश्वर की टीमें प्रतियोगिता से नदारद रहीं। इस दौरान विधायक राजकुमार पोरी और सीडीओ अशोक जोशी ने कहा कि डिजिटल युग में बच्चे मोबाइल पर अधिक समय बिता रहे हैं।
ऐसे में खेल प्रतियोगिताएं उन्हें मोबाइल की लत और समय की बर्बादी से दूर रखने के साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने और भविष्य में बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



