
खबर सागर
- आज से 16 गांव के भ्रमण पर निकलेगी आराध्या नाग देवता की पालगी
16 गांव पट्टी इडवालस्यूं का सुप्रसिद्ध आराध्य नागदेवता पालगी का भ्रमण महोत्सव आज से अपने भक्तों को दर्शन के लिए निकलेगी । जिसमें ग्रामीणों द्वारों घर आंगन व रास्तों की सफाई अभियान व तैयारीयों में जुट गए है।
बता दें आज श्रीकोट में आयोजित मेले में आम श्रद्वालुओं को दर्शन देने के बाद अपने 16 गांव की भ्रमण पर ढोल नगाड़े हर्ष उल्लास के साथ निकलेगी ।
जिसमें पहला पहाव सोमवार को ग्राम श्रीकोट में पहला पड़ाव के साथ विश्राम करेगी ।
8 तारीख को ग्राम भटवाडी, 9 को बसाण गांव,10 ऐन्दी,11 बिष्टौसी,12 को खसौषी,13 बमणगांव,14 खासकोटी,15 घियाकोटी,16 ग्राम झंगेरी,17 घराड़ा,18 कोठयूड,19 आंखली,
20 गजा सेरा 21 पनियासेरी व 22 ग्राम
कोट थान और 23 सितम्बर को पूजा अर्चना व हवन यज्ञ के साथ पालगी छः माह के लिए बिराजमान होगी । और विशाल भडारे के साथ पालगी भ्रमण महोत्सव का समापन होगा।
नागदेवता पुजारी सुमन लाल सेमवाल व ठाणी नरेन्द्र बिष्ट ने बताया कि आज से 16 गांव के भमण पर नागदेवता की देव पालगी प्रस्तान करेगी । और 23 सितम्बर को समापन व देव पालगी मंदिर में बिराजमान होगी ।
सितम्ब



