उत्तराखंडमनोरंजनराजनीतिसामाजिक

मरोड़ में श्री केदार बाबा की पालगी व देवन में नाग देवता की पालगी दर्शनार्थ को निकली

खबर सागर

मरोड़ में श्री केदार बाबा की पालगी व देवन में नाग देवता की पालगी दर्शनार्थ को निकली

ग्राम मरोड़ में श्री केदार बाबा का तीन दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान व कढ़ाऊ संक्रांती पूजन और ग्राम
देवन में नागदेवता का जागड़ा पर्व धूमधाम से मनाया । वही श्रद्वालुओं ने देव पालगीयों के दर्शन कर मन्नते मांगी ।

oplus_2048

सोमवार संक्रांती व नाग पंचमी पर्व पर
ग्राम मरोड़ में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री केदार बाबा का तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन हुआ । श्री केदार बाबा की पालगी प्रातः हर्ष उल्लास के साथ मंदिर से बाहर आने के बाद यमुना नदी में स्नान के बाद मंदिर पंहुची |
जहां समस्त ग्रामीणो द्वारा कढ़ाऊ संक्रांती पर केदार बाबा व ग्राम पाण्डव चौहर देवता की विभिन्न प्रकार के पकवान के साथ पूजा अर्चना सुखः समृद्धी व अच्छी फसल की कामना की ।
इस दौरान देवता के पश्वा अवतारित हुए,और भारी संख्या में दूर दराज क्षेत्र से श्रद्वालुओं भीड उमड़ी और बाबा केदार के दर्शन कर भंडार प्रसाद प्राप्त किया ।

oplus_2048

कार्यक्रम में प्रदेश के काबिना मंत्री खजान दास व ब्लाक प्रमुख सीता पंवार व जिला पंचायत सदस्य ने श्री बाबा केदार के दर्शन कर क्षेत्र व प्रदेश की खुशहाली की प्रर्थाना की है।
बतौर अतिथि के रूप में कबिना खजान दास ने कहा आज भोले बाबा की कृपा से दर्शन करने का अवसर मिला ।
जौनपुर की लोक संस्कृती में त्योहार बार एक लोक पर्व के रूम में हर माह मनाये जाते है,जो कि पौराणिक समय से आ रही प्रथा को आज भी बड़े आस्था वह उमंग के साथ मनाते हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा यमुना नदी मरोड़ तक रखी गई पंपिंग योजना की मांग को मुख्यमंत्री से वार्ताकार इस पर कार्यवाही को अमल में लाई जाएगी, साथ ही बारात घर के लिए समय रहते बनाने का अवश्वान दिया ।
वही ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीता पवार ने कहा कि ऐसे आयोजन अपनी लोक संस्कृति का एक अंग है जो कि हमारी पौराणिक संस्कृति से चली आ रही परंपरा आज भी कायम है । इस मौके पर यमुना नदी से मरोड़ गांव तक सीसी मार्ग के लिए 2 लाख रुपये देने की मांग घोषणा की है।

oplus_2048

जोत सिंह रावत जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा भव्य मंदिर व नव निर्मित श्री बाबा केदार की पालगी बनाये जाने पर गांव व क्षेत्र की आस्था का प्रतिक है। ऐसे ही कार्यक्रम से अपनी लोक संस्कृति को संरक्षण व सर्बधन को बल मिलता है।
उन्होने मरोड़ से यमुना तट तक पैदल मार्ग के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

वही दुसरी ओर पट्टी लालूर के ग्राम देवन में संक्राती पर्व पर आयोजित नागदेवता का जागड़ा पर्व उत्साह के साथ मनाया गया ।
जिसमें काबिना मंत्री खजान दास ने व ब्लाक प्रमुख सीता पंवार ने शिरकत की । और ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया । और ग्रामीणों रखी मांगों को हर सम्भव पूरा करने का आवश्नन दिया ।
वही जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह ग्राम देवन के आंगन चौक विस्तार व महिला समूह के रोटी बनाने की मशीन के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की है।
इस मौके पर विरेद्र सिंह पंवार,सुनील डोभाल, प्यारे लाल, राजेंद्र प्रसाद,जय प्रकाश नौटियाल, दर्शन लाल नौटियाल, संजय नौटियाल, मुन्ना पंवार,बलवीर सिंह, हुकम सिंह रमोला, दिनेश पंवार, अनिल कैन्तुरा, राजेश सजवाण, सुधीर नौटियाल, गोपाल सिंह पंवार,आदि उपास्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!