
- खबर सागर
धनोल्टी विधान सभा में मसोन मोटर व डांग गुसाई लिंक मार्ग की स्वीकृती
क्षेत्र की जनता कई दशकों से नैनबाग के मसोन मोटर व डांग गुसाई लिंक मार्ग की मांग करते आ रहे थे । जिस पर शासन- प्रशासन द्वारा 188.77 करोड रुपये निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत हुए हैं । जिस पर क्षेत्र की जनता में स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर खुशी जाहिर की है ।
मुख्यमंत्री की घोषणा के चलते धनोल्टी विधान सभा के तहत धनौल्टी के अन्तर्गत घुघती डुंगा मैण्डखल मोटर मार्ग के खमोली बैण्ड से डांग गुसाई तक लिंक मार्ग की लम्बाई 2.05 किमी के नव निर्माण कार्य कि लिए 68.77 लाख रुपये की प्रशानिक एवं स्वीकृती मिली है।
वही दुसरी ओर नैनवाग-धोड़ाखुरी मोटर मार्ग से ग्राम मसोण तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य की लम्बाई 01.50 किमी के लिए 50.50 लाख रुपये की शासन प्रशासन द्वारा स्वीकृती प्रदान हुई है।
स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर मार्ग की स्वीकृती मिलने पर क्षेत्र की जनता को तोहफा देने क्षेत्रीय जनता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मा पुष्कर सिंह धामी व क्षेत्रीय विधायक प्रितम सिंह पंवार का जौनपुर के जेस्ट उप प्रमुख जय कृष्णा उनियाल,क्षेत्र पंचायत गम्भीर सिंह नेगी,सामाजिक कार्यकर्ता अर्जून सिंह कुंवर, रणवीर सिंह कठैत दीपक कुंवर आदि क्षेत्र की जनता ने का आभार व्यक्त किया है।



