उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण के नेतृत्व में भव्य वीर सैनिक सम्मान 

खबर सागर

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण के नेतृत्व में भव्य वीर सैनिक सम्मान 

उतराखण्ड  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण के नेतृत्व में आज कोटद्वार में भव्य वीर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं और सैन्य परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। अतिथियों ने देश की रक्षा में सेना के अमूल्य योगदान को नमन करते हुए पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया और उनके त्याग, समर्पण तथा सेवा भावना की सराहना की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि सैनिकों का सम्मान करना पूरे समाज का दायित्व है और राज्य सरकार पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

समारोह के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे यादगार बनाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!