उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

विधान सभा सत्र भराड़ीसैंण में 27 अक्टूबर को होगा आयोजित

खबर सागर

विधान सभा सत्र भराड़ीसैंण में 27 अक्टूबर को होगा आयोजित

भराड़ीसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली हैं। सत्र के शांतिपूर्ण संचालन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और अन्य सुरक्षा इकाइयों के जवान तैनात रहेंगे।

विधानसभा सत्र की सुरक्षा को लेकर पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. निलेश आनंद भरणे और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया। अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही विधानसभा परिसर के प्रवेश द्वारों पर सघन जांच और वैध पासधारकों को ही प्रवेश देने पर जोर दिया।

बैरियरों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को जुलूस, धरना-प्रदर्शन और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने और आमजन के साथ संयमित व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

सरक्षा व्यवस्था के लिए अपर पुलिस अधीक्षक से लेकर आरक्षी स्तर तक के पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिस, यातायात पुलिस, सशस्त्र पुलिस और होमगार्ड की तैनाती की गई है। इसके अलावा पीएसी, एटीएस, एसडीआरएफ, बीडीएस और हॉक टीम के जवान भी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार और अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button