
खबर सागर
बद्रीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की छत के जीर्णोद्धार का कार्य शुरु
सुप्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम मंदिर के सिंहद्वार की क्षतिग्रस्त छत के जीर्णोद्धार का कार्य शनिवार से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, देहरादून मंडल ने शुरू कर दिया है।
करीब 7 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के लिए मंदिर द्वार पर लोहे के पाइप लगाकर मरम्मत शुरू की गई है।
मई-जून में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका था। अब यात्रियों की संख्या कम होने पर काम शुरू किया गया है ।
और कपाट बंद होने से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।



