राजनीतिसामाजिक

धनोल्टी के थत्यूड़ में कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा में उमड़ा सैलाब

खबर सागर

धनोल्टी के थत्यूड़ में कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा में उमड़ा सैलाब

उतराखण्डा प्रदेश कांग्रेस पार्टी की कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा थत्यूड़ पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल दमाऊ के साथ स्वागत किया। जहा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता ने अब परिवर्तन का मन बना चुकी है ।

बुधवार को कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा
थत्यूड़ के पुराने बाजार से मुख्य बाजार होते हुए भारी संख्या में कार्यकर्ताओं नारे बाजी करते हुए रामलीला में एक सभा गोष्टी में तब्दील हो गई । जहा भारी संख्या में सैलाब उमड़ पड़ा ।

सभा में उत्तराखण्ड कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, विक्रम सिंह नेगी,मंसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मन मोहन सिंह मल्ल आदि का फूलमालाओं से स्वागत किया।
सभा में कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, राममन्दिर चन्दा चोरी और विकास कार्यों में कथित उपेक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रितम सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता बढ़ती महंगाई, रोजगार के संकट और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है और आम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। और भष्ट्राचार चरम सीमा पर पंहुच गया है।

मनमोहन सिंह मल्ल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष
ने कहा कि अब जनता ने भाजपा सरकार से मोह भंग हो गया है। और आगामी 2027 में परिवर्तन का मन बना चुकी है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी ।
उन्होंने कहा कि जनता को इस निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना होगा। ताकि महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, महिला हिंसा से इस प्रदेश को निजात मिले ।
इसके अलाव कई वक्ताओं ने बिचार रखते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ घर घर जाकर जनता को जागरूक करने की अपील की।

इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल,पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, विधायक विक्रम सिंह नेगी,महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशा रावत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामप्रकाश चमोली, धनोल्टी के प्रभारी जबर सिंह पंवार,थोलधार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीपाल सिंह पवार नैनबाग ब्लॉक अध्यक्ष दीपचंद राणा,पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावत,जिपं सदस्य जोत सिह रावत, महिपाल सिंह रावत, दर्शन लाल नौटियाल,सकलाना ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट,वरिष्ठ अधिवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, आनंद सिंह बेलवाल, अखिलेश उनियाल,प्रदीप बिट्ट,आनंद सिंह बेलवाल, विजय सिंह गुसाई, गुरदयाल सिंह रांगड़, लोकेन्द्र उनियाल, दिनेश सिंह रावत, सरदार सिंह कंडारी दिनेश रावत,अतोल सिंह, अनिल कैन्तुरा, आदि उपास्थित रहे।                                    कार्यक्रम का संचालन सोमवारी लाल नौटियाल ने किया ,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!