
खबर सागर
भारतीय निशानेबाज स्वःजसपाल राणा की माता का अंतिम संस्कार नैनबाग के यमुना नदी पर हुआ
भारतीय निशानेबाज स्व: जसपाल राणा की माता व पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा की पत्नी श्रीमती श्यामा देवी का निधन हो गया । जिनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव नैनबाग के यमुना नदी तट में किया गया ।
सोमवार को श्रीमती श्यामा देवी का 28 जून को दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
जिनका शव अपने
पैतृक गांव चिलामू में श्रद्वाली के लिए रखा गया। जिसमें क्षेत्र के लोग भारी संख्या में सत्वान के लिए भीड उमड पड़ी ।
दोपहर बाद 2 बजे यमुना नदी में अंतिम संस्कार के लिए लाया गया ।
इस दौरान प्रातः 11 बजे नैनबाग बाजार शौक में बंद रखा गया ।
जिनके निधन पर काबिना मंत्री खजानदास, क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पवार, ब्लॉक प्रमुख सीता पवार,राजेश नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजे सिंह पवार, पूर्व डीबीसी के अध्यक्ष सुभाष रमोला, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत व रामदयाल शाह, पूर्व मंसूरी के नपं अध्यक्ष मन मोहन सिंह मल्ल,जेस्ट प्रमुख रामकृष्ण उनियाल, पूर्व प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि, डॉ वीरेंद्र सिंह रावत, नरेश पवार, सुनील थपलियाल,कुंवर सिंह चौहान,देवेंद्र सिंह पंवार, मनीषा पंवार, सुनील सेमवाल,
दिनेश तोमर,दिवान सिंह रावत, हुकम सिंह रमोला, बिरेन्द्र राणा, पूर्व जिपं सदस्य रेखा डंगवाल,
विनिता रावत आदि ने शौक जताया ।



