उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

वनाग्नि रोकथाम के लिए वन विभाग व महिला समूह ने किया पीरूल एकत्रीकरण

खबर सागर

वनाग्नि रोकथाम के लिए वन विभाग व महिला समूह ने किया पीरूल एकत्रीकरण

रानीखेत- पर्यटन नगरी रानीखेत विधानसभा के ताड़ीखेत क्षेत्र में वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से वन विभाग एवं स्थानीय महिला समूहों द्वारा पीरूल एकत्रीकरण अभियान चलाया गया। सड़क के दोनों ओर फैले पीरूल को ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय लोगों ने एकत्र कर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस दौरान डा प्रमोद नैनवाल ने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए स्वयं भी पीरूल एकत्रीकरण अभियान में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा पीरूल को व्यावसायिक उपयोग से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया गया है, जिससे वनाग्नि की घटनाओं को रोकने में मदद मिल रही है।

उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं एवं स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। विधायक ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने इस अभियान को जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!