खबर सागर
- घियाकोटी व बिनाऊ में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ
समाज में धर्म,आस्था व जागरूकता लाने को लेकर ग्राम घियाकोटी व ग्राम बिनाऊ में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का देव पालगी के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली ।
पट्टी इडवालस्यूं के ग्राम घियाकोटी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा यज्ञ का शुभांरभ देव पालगी ग्राम देवल पट्टी खाटल जिला उत्तरकाशी से सुप्रसिद्ध छलेश्वर देवता की पालगी के साथ समस्त गांव की महिलाओं ने छलेश्वर देव के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली । जिसमें दर्जनों देवी देवता के पश्वा अवतारित हुए ।
जिसमें कथा कथावक्ता ब्यासपीट पर शिव प्रसाद नौटियाल के द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण में पहले दिन के प्रवचन
में कहा कि भगवन के तीन रुप में सत्य, चिंतमय व आन्दन (सच्चिदानंद ) है। जिसमें अच्छी वाणी, दान ,सेवा, त्याग, और भगवान की कथा का ध्यान ही भगवत कथा सच्चा आन्दन है। उन्होने कहा कि विष्णु को धारक करने वाले विष्णोंवी है। भगवान की कथा व सत्संग से जीवन धन्य होता है।
वही दुसरी ओर पट्टी सिलवाड़ के ग्राम बिनाऊ में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभ्भांरभ से पूर्व ईष्ट नाग देवता की पालगी अपने मूल स्थान थान ग्राम कोड़ी ढोल नगाडे के साथ कथा स्थल ग्राम बिनाऊ पंहुची ।
जहा दजनों पश्वा अवतारित हुए ।
प्रथम दिन की कथा में कथावादक राष्ट्रीय संत लबदास ने कहा कि
भगवान श्रीकृष्ण की अलौकिक लीलाओं, भक्त प्रह्लाद की अडिग आस्था, ध्रुव महाराज की कठोर तपस्या, गोपियों का निष्कलंक प्रेम और राजा परीक्षित के मोक्ष की भावपूर्ण कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा समस्त वेद-पुराणों का सार है, जो मानव जीवन को अज्ञान से ज्ञान और समाज में भगवान की भक्ति की ओर ले जाने में सहायक होती है।
जिसमें प्रथम दिन की कथा में भारी संख्या में कथा प्रेमियों ने शिरकत की ।
इस मौके पर स्वरूप थपलियाल,नवीन बहुगुणा,कुशला नन्द बधानी, रोशन नौटियाल, सुधीर बधानी,गंभीर सिंह रावत, जगमोहन सिंह, राम किशन रावत,रमेश थपलियाल, गुरु
प्रसाद, राहुत, केदार दत्, अनूप थपलियाल, सूरत सिंह रावत,सुभाष रतूड़ी, पूर्णा सिंह, जय प्रकाश नौटियाल, रणवीर सिंह आदि उपस्थित थे ।



