उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिक

सीएम धामी 24वें बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेले में पहुंचे

खबर सागर

 

सीएम धामी 24वें बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेले में पहुंचे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसे मेले स्थानीय उत्पादों को मंच प्रदान करते हैं और इनमें लोक संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिलती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी स्मृति-चिन्ह एवं भेंट अब स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण आजीविका को बल मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान का आह्वान करते हुए आमजन से इसमें सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, किसानों एवं मेले से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल, वोकल फॉर लोकल और मेड इन इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

नगर पंचायत पीपल कोठी की अध्यक्ष आरती नवानी ने मुख्यमंत्री से नगर पंचायत की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और विकास कार्यों के लिए ज्ञापन भी सोपे इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन देते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!