ई-पॉस मशीन के द्वारा बॉयोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन/ओटीपी सत्यापन जरूरी – डोभाल

खबर सागर
ई-पॉस मशीन के द्वारा बॉयोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन/ओटीपी सत्यापन जरूरी – डोभाल
जिला पूर्ति अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनोज कुमार डोभाल ने जनपद के समस्त राशनकार्ड धारकों को सूचित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में खाद्य विभाग के अन्तर्गत Aadhaar enabled Public Distribution System-AePDS व्यवस्था लागू है। इस व्यवस्था के अन्तर्गत राशनकार्ड धारकों को खाद्यान्न का कोटा सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता द्वारा उनके यहां स्थापित ई-पॉस मशीन के द्वारा बॉयोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन/ओटीपी सत्यापन के पश्चात् माह की अंतिम तिथि तक ही उपलब्ध कराया जाता है।
उन्होंने कहा कि समस्त राशन कार्ड धारकों से अपना सितम्बर 2025 माह का खाद्यान्न का कोटा बॉयोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन/ओटीपी सत्यापन के पश्चात् माह की अंतिम तिथि से पूर्व अपने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता से अवश्य प्राप्त कर लें।
साथ ही अपना मासिक खाद्यान्न का कोटा प्राप्त करते समय अनिवार्य रूप ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण करने का कष्ट करें।



