
खबर सागर
बस और कार की टक्कर में एक ही परिवार के तीन घायल
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्यगांव के पास एक बस और कार की आमने-
सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दिल्ली के एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों को सीएससी बागी भेजा गया है।
थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक बस और ऋषिकेश से बदरीनाथ जा रही एक कार मुल्यागांव के पास आपस में टकरा गई।
इस दुर्घटना में कार में सवार जनकपुरी, दिल्ली निवासी अजीत सिंह (41 वर्ष), उनकी पत्नी उषा रानी (41 वर्ष) और उनकी बेटी कनक (16 वर्ष) घायल हो गए।
घायलो को 108 से सीएससी बागी भेजा गया है।



