उत्तराखंडसामाजिक

काबिना मंत्री डॉ०धन सिंह रावत व मंत्री सुबोध उनियाल ने कोटेश्वर महादेव मंदिर मे किया दीप प्रज्वलित

  1. खबर सागर

चिकित्सा स्वास्थ्य, सहकारिता व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत व वन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कोटेश्वर महादेव का चित्र का अनावरण व दीप प्रज्वलित कर श्री सिद्ध पीठ कोटेश्वर पर्यटन एवं विकास मेले* का शुभारंभ किया ।

विकासखंड नरेंद्रनगर के स्थान चाका में 14 से 20 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस मेले में क्षेत्र के लोग विभिन्न सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रमों का आनंद लेंगे, तथा इस अवसर पर उभरती प्रतिभाओं को भी बहुत कुछ सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व कैबिनेट मंत्री डा०धन सिंह रावत व वन मंत्री सुबोध उनियाल का मेले में पहुंचने पर उपस्थित भारी जन समूह ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया,

सुबोध उनियाल की मांग पर मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने पोखरी महाविद्यालय में गणित संकाय खोलने तथा विद्यालय भवन निर्माण हेतु 5 करोड रुपए देने की घोषणा की,*

वहीं वन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने पट्टी क्लीली और पालकोट के विकास कार्यों हेतु विधायक निधि से 2 करोड रुपए देने की घोषणा की ।
मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत व मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति व सभ्यता के ध्वजवाहक हैं, इन्हें अक्षुण्ण बनाए रखना हम सब का कर्तव्य है,

इस दौरान मेला समिति के अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, भाजपा के वरिष्ठ नेता चतर सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवप्रसाद सेमवाल, एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी , सीएमओ मनु जैन आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!