
खबर सागर
हरियाणा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुबत के साथ बनायेगी सरकार – धामी
हरियाणा विधानसभा चुनाव में पिछले तीन दिनों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा 9 जनसभाओं को संबोधित किया गया है ।
जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है ।
हरियाणा की जनता ने कांग्रेस शासन काल और बीजेपी के 10 वर्षों के शासनकाल की तुलना कर ली है ।
और जनता को पता है कि डबल इंजन की सरकार से ही विकास कार्यों को नए आयाम स्थापित किए जाते हैं।
इसलिए हरियाणा की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रही है।



