डिग्री कालेज थत्यूड का वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुम्भारंभ

खबर सागर
छात्र छात्राओं की प्रतिभा निखारने को लेकर राजकीय महाविद्यालय थत्युड में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । जिसमें 100 मी दौड वालक मै विवेक व बालिका में स्वाती ने बाजी मारी ।
गुरुवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पंकज कुमार पांडे के निर्देशन में क्रीड़ा प्रभारी डॉ0 राजेश सिंह एवम समिति द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
क्रीड़ा प्रतियोगिता में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन विभिन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसमें 100 मी दौड़ वालक में प्रथम विवेक, द्वितीय स्वराज तृतीय नीरज रहे । वालिका मे प्रथम स्वाति, द्वितीय पायल तृतीय मीना ने बाजी मारी।
गोला फेंक में छात्रों मे नीरज, विवेक, नवीन, छात्राओं मे काजल, स्वाति, और शीतल ।
चक्का फेंक मे पूथम नीरज, द्वितीय स्वराज और तृतीय सुमित रहे । बालिका वर्ग मे प्रथम खुशी, द्वितीय काजल, तृतीय शीतल रही ।
ऊंची कूद में बालक मे प्रथम अंकित, द्वितीय महेश, तृतीय स्वराज रहे । बालिका वर्ग मे प्रथम काजल द्वितीय स्वाति बेलवाल तृती कृष्णा विजयी रहे।
प्राचार्य महोदय ने सभी विजयी प्रतिभागियो को पुरुस्कृत किया। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन डॉ0 संगीता कैंतुरा द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, गैर शिक्षक कर्मचारी, एवम महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।



