उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

अटल जयंती पर मसूरी में श्रद्धांजलि, विंटर कार्निवाल अटल जी को समर्पित

खबर सागर

अटल जयंती पर मसूरी में श्रद्धांजलि, विंटर कार्निवाल अटल जी को समर्पित

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित अटल उद्यान में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद वे मसूरी विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन के कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसे इस वर्ष अटल जी की स्मृति को समर्पित किया गया।

मंत्री जोशी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राजनेता के साथ-साथ कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता थे।

कारगिल युद्ध के दौरान शहीद जवानों को सम्मान देने और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी ऐतिहासिक योजनाएं उनकी दूरदर्शिता का उदाहरण हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इससे पहले मंत्री जोशी ने नगर पालिका कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विंटर कार्निवाल व नववर्ष के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और अव्यवस्थित वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!