उत्तराखंड

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विद्यालय स्तरीय मोनिटरिंग समिति की ली बैठक

खबर सागर

केन्द्रीय विद्यालय नई टिहरी के स्थायी भवन निर्माण के संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में विद्यालय स्तरीय मोनिटरिंग समिति की बैठक आहूत की गई।

जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने केन्द्रीय विद्यालय के निर्माणाधीन भवन के संबंध में अद्यतन प्रगति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य से कहा कि विद्यालय भवन निर्माण हेतु विद्युत, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग से संबंधित जो भी मुद्दे हैं, उन्हें संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर नियमानुसार निस्तारित करवा लें।

निर्माण अभिकरण एनपीसीसी के प्रतिनिधि नीरज कुमार शुक्ला ने विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारम्भिक कार्य 15 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

उन्होंने स्कूल भवन ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर, सेंकड फ्लोर और थर्ड फ्लोर पर बनाये जाने वाले की कक्षों, स्पोर्ट्स कोर्ट आवासीय भवन आदि को ड्राईंग के माध्यम से बताया गया।

प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय प्रदीप चंद्र थपलियाल ने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण कार्यों की निरंतर निगरानी हेतु विद्यालय स्तरीय मोनिटरिंग समिति के गठन किया गया है, जिसकी प्रत्येक माह बैठक आयोजित की जायेगी।

बैठक में अधिशासी अभियन्ता विद्युत नई टिहरी अमित आनन्द, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान प्रशान्त भारद्वाज, सहा. प्राध्यापक सिविल इंजीनियरिंग विभाग टीएचडीसी टिहरी समीर वर्मा सहित समिति के सदस्य लोनिवि से निशा लिंगवाल, विद्यालय के शिक्षक निरूपमा बहुखंडी, अरूण कुमार, राकेश कैंतुरा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!