उत्तराखंड
सोनप्रयाग -त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर एक टेंपो वाहन सड़क से गिरा बाल बाल बचे श्रद्धालु

खबर सागर
सोनप्रयाग त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर तवा बैंड के करीब सड़क पर बर्फ जमी होने एवं सड़क की हालत खस्ताहाल के कारण टेंपो वाहन एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 से 25 मीटर नीचे गिर गया।
वाहन में सवार श्रद्धालुओं को स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए त्रियुगीनारायण ले जाया गया।
वाहन में सवार सभी 13 तीर्थयात्री सुरक्षित हैं। कुछ लोगो को हल्की चोटे आई हैं। बताया जा रहा हे कि सभी यात्री त्रियुगीनारायण मंदिर में शादी के लिए जा रहे थे।



