
खबर सागर
दीपावली त्यौहार दुसरे दिन भैला जलाकर बुराई का किया अंत
जौनपुर के नैनबाग क्षेत्र की पौराणिक लोक संस्कृति पर आधारित बडी दीपावली के दुसरे दिन पौकोड़यां त्यौहार हर्ष उल्लास के मनाय गया । जिसमें
ग्रामीणों द्वारा सामुहिक भैला जला कर बुराई का अंत व खुशहाल जीवन की ओर एक दुसरों बधाई दी ।
गुरुवार को क्षेत्र में दुसरे दिन की दीपावली में बाहर नौकरी आदि में सभी लोग त्यौहार व लोक संस्कृति के इस पर्व संगम में अपने अपने गांव पंहुचे । गत दिन ग्रामीणों ने असक्या त्यौहार व आज पोकोडीयां त्यौहार में काली दाल सहित अनेक पकवान बनाए गए ।
वही ग्रामीणो पंचायती चौक मे एकत्रित होकर ढोल नागडे व भैला के साथ सा सामुहिक होकर नाचे गाते हुए गांव के समीप भैला जला कर घुमा घुमा कर होलचा भैला जला कर आन्दन उठाया ।
ग्रामीण संतराम सिंह पंवार, अनिल कैन्तुर जयेन्द्र रमोला ने बताया आज दुसरे दिन दीपावली का पौकोडिया त्यौहार धूमधाम से मनाया गया । जो कि दो दिन तक आगे त्यौहारों में बांड आदि के साथ जमकर दीपावली का जश्न मनायेगे ।
फोटो – नैनबाग के ग्राम म्याणी में भैला के साथ नृत्य करते ग्रामीण ।



