
खबर सागर
भावुक क्षणों के साथ भगवती नन्दा की हुई विदाई
उतराखण्ड के पर्यटक गाँव सारी से मां भगवती नन्दा देवी भावुक क्षणों के विदा हो गयी है।
भगवती नन्दा को ग्रामीणों ने पौराणिक जागरो व स्थानीय वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों का भगवती नन्दा के जयकारों के साथ विदा किया।
दोपहर तक भगवती नन्दा तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल पहुंचकर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत होगी।
भगवती नन्दा के आगमन से तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गांवों का वातावरण भक्तिमय बना रहा।



