उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

जौनपुर ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का लाईव प्ररसारण

खबर सागर

 जौनपुर ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का लाईव प्ररसारण

मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढवाल के निर्देश पर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का आज विकास खण्ड जौनपुर मुख्यालय थत्यूड के ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रभारी श्री रविन्द्र सिंह रावत एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री सुमेर चंद पंवार की उपस्थिति में लाईव प्रसारण का शुभारंभ किया गया।
शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम में कृषि उत्पादकता बढ़ाना,फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना,किसानों की आय में वृद्धि करना है ।
योजना के तहत,किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज, उर्वरक, और सिंचाई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी इसके अलावा, किसानों को विविध फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और सिंचाई बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जाएगा।
योजना की अवधि 2025-26 से प्रारंभ होकर 6 वर्षों तक चलाई जायेगी, जिसका वार्षिक परिव्यय 24,000 करोड़ का लक्ष्य है किसान ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं, ऑनलाइन आवेदन के लिए, किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज़ जमा कर सकते हैं ।
ऑफलाइन आवेदन के लिए, किसान अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर फॉर्म भर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज़ जमा कर सकते हैं,
योजना के शुरू होने से किसानों की आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी ।
यह कार्यक्रम उत्तराखंड के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है तथा कृषि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, सहायक कृषि अधिकारी सुनील डोगरा, उद्यान सचल दल प्रभारी सुन्दर शाह, ब्लॉक उद्यान प्रभारी अभिषेक गुप्ता, पशु पालन अधिकारी डा.बिरेश बल भास्कर, संजीव गुप्ता, डा.राकेश भास्कर, वरिष्ठ कृषक लाखीराम कोठारी, जबर सिंह सजवाण,मण्डल मंत्री सुनीता सजवाण, पूर्व प्रधान कमलेन्द्र रावत,राधा देवी,संगीता देवी, रेखा देवी,मीरा देवी, चन्द्रकला सजवाण, जम्मू देवी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!