
खबर सागर
चार अवैध कालोनियों पर गरजा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर
ऊधम सिंह नगर जनपद में अवैध रूप से कट रही अवैध कालोनियों पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण का पीला पंजा लगातार चल रहा है।
इसी क्रम में जिला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर किच्छा विधानसभा में चार स्थलों पर लगभग 14.55 एकड़ भूमि पर बनी अवैध कालोनी पर बुल्डोजर जमकर चला।
पीला पंजा चलने से अवैध रूप से काट रहे क्लोनिनाइजारो के चेहरे काफी दुखी दिखाई दे रहे है। फिलहाल जिला विकास प्राधिकरण की आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर के उपाध्यक्ष, द्वारा अनाधिकृत कालोनियों जिनके विरूद्ध नियमानुसार ध्वस्तीकरण आदेश पारित है ।
इसी क्रम में अवैध कालोनियों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के अनुपालन में रूद्रपुर द्वारा निम्न 04 स्थलों पर लगभग कुल 14.55 एकड़ भूमि अवैध रूप से विकसित की जा रहीहै।
कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर के नेतृत्व में, उपजिलाधिकारी किच्छा, तहसीलदार किच्छा, राजस्व विभाग, प्राधिकरण की टीम एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही सम्पन्न की गई।
जिसमे गुरूकुल स्कूल के समीप ग्राम सोनेरा तहसील किच्छा में लगभग 6.55 एकड़ भूमि, शमशान घाट के सामने, ग्राम सोनेरा तहसील किच्छा में लगभग 2.00 एकड़ भूमि, निकट दरऊ चैकी, ग्राम सोनेरा तहसील किच्छा भूमि में लगभग 4.00 एकड़ भूमि, ग्राम आजादनगर निकट प्राथमिक विद्यालय, किच्छा में लगभग 2.00 एकड़ क्षेत्रफल भूमि शामिल है।
वही उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला ने बताया कि अनाधिकृत कालोनियों आदि के विरूद्ध भविष्य में भी कार्यवाही गतिमान रहेगी।



