
खबर सागर
प्रात्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधियों का यमुना घाटी व गंगा घाटी भ्रमण
स्थानीय व्यापारीयों संगठन क़ो मजबूत व समस्याओं को लेकर प्रातीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का यमुना व गंगा घाटी भ्रमण दौरा है। जिसमें नैनबाग पंहुचने पर स्थानीय व्यापारीयों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है।

शनिवार को प्रातीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का भ्रमण कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारीयों का प्रतिनिधि मंडल नैनबाग जहां व्यापारीयों ने ढ़ोल नागडे के साथ संस्कृति मंच नैनबाग में एक कार्यक्रम आयोजित किया । जहां प्रदेश के नेतृत्व मे नगर इकाई नैनबाग के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए ।
इतनी शक्ति हमें देना दाता..
कार्यक्रम मंच पर समस्त व्यापारीयों ने वंदना गीत की प्रस्तुती के साथ शुभारंभ किया ।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नवीन बर्मा ने कहा कि प्रदेश के हर व्यापारियों की समस्याओं के बेखूबी से हल करने का प्रयास किया जायगा। उन्होने सभी व्यापारीयों को एक सूत्र एक जुट किसी भी समस्या का सामाना और समाधान तभी सम्भव है। हमा संगठन की एकता व संगठीत होने से बत मिलेगा।

दुकानदारों को आपदा पात्र श्रेणी में लाया जाय..
वही प्रकाश चंद मिश्रा प्रदेश महामंत्री ने कहा आपदा की श्रेणी का पात्र व्यापारीयों का बनाने का मांग लगातार करते आ रह है। भवन स्वामी अपना भवन का मुआवाजा लेता और दुकानदार सड़क पर आ जाता है।
उन्होने कहा कि प्रदेश स्तर 385 इकाई संचालित है। इस तरह के कार्यक्रमों में व्यापारीयोंको वढ – चढ कर हिस्सा लेकर संगठन को मजबूती मिलती है।
यमुना घाटी के अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार ने कहा कि संगठन को मजबूत के लिए समस्त व्यापारीयों को एक जुट हो कर हर समस्याओं को प्रातीय के नेतृत्व किया जायेगा। और हर सूरत में व्यापारीयों के साथ संगठन सदैव तप्पर रहेगा। I
इस मौके पर दिनेश डोभाल जिला यमुना घाटी प्रभारी, सुरेश बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष गढवाल प्रभारी, उपेन्द्र असवाल व चंद्र शेखर प्रदेश उपाध्यक्ष ,तिलक चंद रमोला व हर्ष वर्धन पाण्डे प्रदेश मंत्री,
कबूल पंवार अध्यक्ष यमुना घाटी , सुरेश रावत महामंत्री, विपिन गुप्ता जिलाध्यक्ष नैनीताल,
सरक्षक दीवान सिह रावत, प्यारेलाल नौटियाल व सरदार सिंह राणा जिला उपाध्यक्ष, जयवीर सिह पंवार, संगठन मंत्री, विजेंद्र रावत जिला मंत्री ,नितिन चौहान मिडीया प्रभारी,जगमोहन दीपक जिला उपाध्यक्ष मंत्री,दिनेश तोमर अध्यक्ष नगर उद्योग व्यापार मंडल नैनबाग,अनिल कैन्तुर महामंत्री, नवीन रावत वरिष्ट उपाध्यक्ष, विनय कैन्तुर, अनुप चौहान उपाध्यक्ष, सुभाप सेमवाल संगठन मंत्री,नरेन्द्र पंवार कोषाध्यक्ष,राहुल राणा आरिफ प्रचार मंत्री, दिनेश खन्ना प्रधान,जयवीर सिंह पंवार,भरत सिंह रावत, सूरज पाल आदि उपस्थित थे ।