
खबर सागर
केदार घाटी के ऊखीमठ व गुप्तकाशी तथा तल्लानागपुर के अन्तर्गत चोपता के विभिन्न गांवों में पेयजल संकट गहराने से दो पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है ।
जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक जल स्रोतों के जल स्तर पर भारी गिरावट आने से अधिकांश पेयजल योजनाओं से होने वाली पेयजल आपूर्ति के ठप होने लगी है ।
जल संस्थान विभाग द्वारा टैकरो के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने के प्रयास तो किये जा रहे हैं ।
मगर फिर एक बाल्टी पानी के लिए ग्रामीणों को घन्टों इतजार करना पड़ रहा है ।
यदि आने वाले दिनों में यदि मेघ नहीं बरसते है तो अन्य क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा सकता है!



