
खबर सागर
पौड़ी में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए अब एनडीआरएफ
की टीम पौड़ी पहुंची है एनडीआरएफ टीम में कमांडेंट ऑफिसर समेत कुल 50 सदस्य मौजूद हैं ।
बता दें के पूरे पहाड में इन दिनों जंगलो में वनाग्नि के चलते आग बेकाबू हो रही । जिसमें बीती रात हुई बारिश के बाद वनाग्नि की घटनाओं पर फिलहाल ब्रेक लगा है ।
लेकिन आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने पर एक बार फिर वनाग्नि की घटनाएं बढ़ सकती हैं ।
ऐसे में एनडीआरएफ टीम जंगलों में उतरकर वनाग्नि पर काबू पाएगी नैनीताल के बाद एनडीआरएफ टीम के पौड़ी पहुंचने पर वन विभाग ने राहत की सांस ली है ।
एनडीआरएफ की मदद मिलने पर मैन पावर की कमी भी से जूझ रहे वन विभाग को काफी हद तक अब वनाग्नि को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी बीते दिन ही वायुसेना कारण एमआई 17 वनाग्नि पर काबू पाने के बाद जिले से जा चुका हैं ।
वहीं अब आने वाले दिनों में एनडीआरएफ वनाग्नि की घटना बढ़ने पर मोर्चा संभालेगी।
वही एनडीआरएफ की टीम को जिलाधिकारी ने ब्रीफ किया इस दौरान एनडीआरएफ के कमांडेंट प्रवीण कुमार ओझा ने बताया कि वह पूरी तरह से तैयार हैं ।
और अगर अब पौड़ी के जंगलों में आग लगती है तो उसे बुझाने का कार्य उनकी बटालियन करेगी ।



