उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिक

मोलधार में कलश शोभा यात्रा, श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ

खबर सागर

मोलधार में कलश शोभा यात्रा, श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ

मोहन थपलियाल –

गांव व क्षेत्र की सुख समृद्धि व पितृ मोक्ष की प्राप्ती को लेकर थत्यूड़ के ग्राम मोलधार में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ हुआ । जिसमें कलश शोभा यात्रा व ईष्ट नागराजा की पाली आकर्षण का केंद्र रही ।

जौनपुर के तहत पट्टी पालीगाड़ के ग्राम मोलधार में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा शुम्भारंभ से पूर्व समस्त गांव की महिलाओं ने परिधान की भेष भूषा के साथ कलश शोभायात्रा निकाली । जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
कथा में इष्ट देव नागराज की पालगी आकर्षण का केंद्र रही, और कथा प्रेमियों ने कथा का रसपान के साथ -साथ ईष्ट देव नागराजा के दर्शन कर सुख: शांति की कामना की ।

पहले दिन की कथा में कथा वाचक आचार्य नागेंद्र प्रसाद गौड़ ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण जीवन के अंधकार को दूर करने के साथ-साथ सद्बुद्धि व ज्ञान की प्राप्ति होती है ।
जो भी व्यक्ति 7 दिन तक इस श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान का रसपान करने जीवन में सुख: समृद्धि व उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
उन्होंने कहा कि आज के कलयुग में भगवान की कथा व सत्संग करने से ही जीवन सफल होता है । और माता -पिता की सेवा ही नारायण की सेवा है।

इस मौके पर सूरत राम नौटियाल, सुप्रसिद्ध बांसुरी गायन द्वारिका प्रसाद नौटियाल, सुनील प्रसाद, सुशील प्रसाद, नवीन, गिरीश, मंगलेश, अमर देव, धूरतमणी, गुरु प्रसाद,रमेश प्रसाद,पूर्व क्षेत्र पंचायत सोमवारी लाल नौटियाल,मानव नौटियाल, जयप्रकाश,हरीमणी गौड, चिंतामणि, चंडी प्रसाद, जयेन्द्र दत्त,जय कृष्णा नौटियाल,गोकुल प्रसाद, शांती प्रसाद, विजेंद्र दत्त नौटियाल परशुराम विमल नौटियाल,नीरज, अंकित, अंजलि,प्रदुमन,मोनिका, अनिरुद्ध,रोहित, आरुष, गौरव, अथर्व आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!