खबर सागर
- नदी में शराब पीने से रोकने पर वन दरोगा के साथ मारपीट का मामला
रामनगर वनप्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले रामनगर के क्यारी क्षेत्र में खिचड़ी नदी में शराब पी रहे व गाली गलौज कर रहे कुछ लोगों को रोकना वन दरोगा को पड़ा भारी,5 से 6 युवकों ने वन दरोगा के साथ की मारपीट, मामला कोतवाली पहुंचा।
बता दें कि आज शाम रामनगर वनप्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले देचोरी रेंज के क्यारी गांव के पास से बहने वाली खिचड़ी नदी में बताया जाता है
कि 5 से 6 युवा शराब पी रहे थे ।
जिन्हें क्षेत्र के वन दरोगा विजेंद्र सिंह चौहान ने नदी में शराब न पीने और नदी से बाहर निकलने को कहाँ तो ये सभी युवा बौखला गए और इन्होंने वन दरोगा विजेंद्र सिंह चौहान के लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी,वहीं पास में ही अन्य वनकर्मी ने पिटाई का वीडियो बना लिया।
वही जानकारी देते हुए पीड़ित वन दरोगा विजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि आज शाम उनको गांव के लोगों ने सूचना दी कि गांव के पास से गुजरने वाली खिचड़ी नदी में कुछ लोग गाली गलौज के साथ ही शराब पी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वह सूचना पर मौके पर गये और उन्होंने उन युवाओं से नदी से हटने को और शराब न पीने की अपील की है ।
इस दौरान वह युवा बोखाला गए और 5 से 6 युवाओं ने उनके साथ मारपीट कर गालीगलौ की,बमुश्किल उन्होंने अपनी जान बचाई, उन्होंने कहा कि अब वह रामनगर कोतवाली में आए हैं और उन युवाओं के खिलाफ तहरीर दे रहे हैं।
वहीं क्षेत्र के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र सती ने कहा कि इस क्षेत्र में आए दिन लोग आकर इस तरीके से शराब पी रहे हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग कर माहौल खराब कर रहे है।
उन्होंने कहा कि आज भी वन दरोगा के साथ नशे में 5 से 6 युवाओं ने लात घूसों से उनकी पिटाई कर दी, उन्होंने कहा मामले में हम तहरीर देने कोतवाली में आए हैं।



