उत्तराखंडसामाजिक

घनसाली (चिरबटिया-तिलवाडा मोटर मार्ग पर बैली ब्रिज से वाहनों की आवाजाही शुरु

खबर सागर

गत दिनो अतिवृष्टी के बाद घनसाली (चिरबटिया-तिलवाडा मोटर मार्ग) मुयालगांव में बहे पुल के स्थान पर लगे बैली ब्रिज से मोटर वाहनों की आवाजाही हुई शुरू।

घनसाली तहसील क्षेत्रांतर्गत 31 जुलाई, 2024 को देर रात्रि हुई अतिवृष्टि/बादल फटने से जखन्याली-मुयाल गांव में काफी नुकसान हुआ।

जहां एक दुकान के बह जाने से मलवे में दबकर तीन लोगों की मौत हुई।

वहीं एस.एच.15 घनसाली (चिरबटिया-तिलवाडा मोटर मार्ग) मुयालगांव में पुल बह गया था। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के निर्देशन और जिलाधिकारी की देख-रेख में 18 मीटर लंबा बैली ब्रिज पुल बनकर तैयार हो गया है।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग घनसाली दिनेश नोटियाल ने बताया कि बैली ब्रिज में लोड टेस्टिंग करने के बाद मोटर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
उन्होंने बताया कि बैली ब्रिज 25 एमटी क्षमता का है तथा भारी वाहनों के लिए सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में बैली ब्रिज को 48 घंटे में तैयार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!