उत्तराखंडराजनीति

डबल इंजन की सरकार राज्य में चौमुखी विकास कर रही – अजय टम्टा

खबर सागर

केंद्रीय सड़क एवम् परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद गोपेश्वर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और डबल इंजन की सरकार राज्य में चौमुखी विकास के काम कर रही है।
उनके द्वारा बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया गया । आल वेदर रोड के कार्य से खासी संतुष्ट नजर आए। कई जगह बरसात के चलते दिक्कतें आ रही है ।
उनको संबंधित संस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सही करेंगे। उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड बनने से चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो रही है ।
वह आसानी से यात्रा कर पा रहे हैं। और लाखों की संख्या में लोग चार धाम यात्रा में पहुंच रहे हैं।
इसके साथ ही पागल नाले में हो रही दिक्कत को देखते हुए वहां पर टनल निर्माण जल्दी ही शुरू किया जाएगा जिसके लिए बजट स्वीकृत कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!