
खबर सागर
जनपद टिहरी गढवाल में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने पर अभियान जारी है। जहा 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक को . गिरप्तार किया है।
गुरुवार की थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त मुकेश पुत्र श्री ईश्वर चन्द उम्र 34 वर्ष
निवासी बैलमाउंट होटल के पास किराएदार पूरण सिंह रावत कैम्पटी बाजार थाना कैम्पटी टिहरी गढ़वाल को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ कैम्टी से गिरफ्तार किया गया।
जिस पर थाना कैम्पटी पर मु0अ0सं0 07/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम बनाम- मुकेश पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
थानाध्यक अमित शर्मा ने बताया कि क्षेत्र मै अवैध नशें व अन्य गतिविधि को समय – समय पर लेकर चैकिंग व अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे आज 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा |
पलिस टीम मै हे0का0 रवि चौहान कांस्टेबल जसवीर चौहान थाना कैम्पटी शामिल थे ।



