
खबर सागर
केदार घाटी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त – व्यस्त
केदार घाटी सहित विभिन्न इलाकों में बीती रात्रि से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आपदा प्रभावितों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
मन्दाकिनी सहित सहायक नदियों के जल स्तर में लगातार वृद्धि होने से कई स्थानों पर भूस्खलन जारी है।
मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त – व्यस्त हो गया है तथा हिमालयी क्षेत्रों के तापमान में हल्की गिरावट महसूस होने लगी है।
मूसलाधार बारिश के कारण कुण्ड – चोपता नेशनल हाईवे पर ताला तोक के निचले हिस्से में भूस्खलन होने से ताला तोक में लगातार भू कटाव जारी है।



