उत्तराखंडमनोरंजनस्पोर्ट्स

नशा मुक्ति अभियान को साकार करने पर पुलिस व प्रशासन ने द्वारा मिनी मैराथन

खबर सागर

नशा मुक्ति अभियान को साकार करने पर पुलिस व प्रशासन ने द्वारा मिनी मैराथन

 

पिथौरागढ़ जनपद में मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक भव्य मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित करना था। वही। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा किया गया।

इस दौरान आयोजित मिनी मैराथन में पिथौरागढ़ पुलिस, सेना, भूतपूर्व सैनिकों, बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मैराथन का शुभारंभ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया।

वहीं पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर निर्मल सिंह धामी, द्वितीय स्थान पर संजय कुमार और तृतीय स्थान पर जीवन सिंह सौन रहे।

जबकि महिला वर्ग में प्रथम स्थान कविता रावत, द्वितीय स्थान खुशी जोशी और तृतीय स्थान दीपिका सामन्त ने प्राप्त किया।

दौड़ पूरी करने वाले अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!