उत्तराखंडशिक्षासामाजिक

केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान मसूरी,22वें मध्य-कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन

खबर सागर

केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान मसूरी,22वें मध्य-कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन

 

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी आयोगित 22 वें मध्य-कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने भाग लिया, जो अपनी सेवा के 7 से 9 वर्ष के मध्य हैं।
समापन समारोह मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने की । मसूरी अकादमी पहुचने पर अकादमी के निदेशक श्री राम तरणि कांति ने शिवराज चौहान का पोधा देकर स्वागत किया।
कोर्स समन्वयक श्रीमती सौजन्या, संयुक्त निदेशक ने प्रशिक्षण के दौरान की गई गतिविधियों के साथ प्राप्त परिणामों की जानकारी दी। इस मौके पर कोर्स के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अकादमी के निदेशक श्री राम तरणि कुंती ने बताया कि यह कार्यक्रम अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र में और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने सभी अधिकारियों से जनता की हित के लिये कार्य करने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपनी अंतरआत्मा से देष हित मे काम करे और योजनाएं बनाते हुए ध्यान रखे देश के प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके और देश प्रगति की ओर अग्रसर हो सके।
उन्होंने अधिकारियों से कहा वह अपने पद का सदुपयोग करते हुए जनहित में ऐसा कार्य करे जिससे उनको भवशिय में भी याद किया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!