उत्तराखंडपर्यटन

भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा निर्बाध रूप से जारी के साथ भारी भीड

खबर सागर

देश की सबसे बडी चार धाम यात्रा में धाम में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से यात्रा मार्ग एवं बदरीनाथ में स्थित होटल व्यवसायी एवं अन्य कारोबारियों के चेहरे खिल उठे है। तीर्थयात्रियों की चहल पहल से पूरे यात्रा मार्ग पर रौनक बनी हुई है।

बद्रीनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं व्यवस्थित तरीके से संचालन को लेकर पूरा प्रशासन रात दिन जुटा है।

यात्रा पड़ावों पर बिजली, पानी, शौचालय सहित तीर्थयात्रियों को अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया की जा रही है।

चिकित्सा टीम द्वारा तीर्थयात्रियों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं देकर उपचार किया जा रहा है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भी जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

धाम में अब तक 158341 श्रद्धालु दर्शन कर चुके है। वही लगातार बड़ी संख्या में बद्री धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!