
खबर सागर
34वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के मौके पर हरिद्वार में भी सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत की गई। जिले के डीएम और एसएसपी ने नारायण दत्त तिवारी यूथ हॉस्टल भगत सिंह चौक से सड़क जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। ट्रैफिक जागरूकता रैली जिले भर में कई स्थानों पर पहुंचेगी ।
साथ ही स्कूली छात्र छात्राओं को भी यातायात नियमों के लिए जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोग यातायात के नियमों के प्रति जागरूक बने और लापरवाही से वाहन ना चलाएं तभी सड़क हादसों में कमी आएगी।
वहीं एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है।



