
खबर सागर
पौड़ी के जंगलो में लगी आग अब धीमे-धीमे शहरी क्षेत्र तक पहुंच रही है ताजा मामला पौड़ी इंडोर स्टेडियम का है जहां जंगल में लगी आग इनडोर स्टेडियम के हॉस्टल तक पहुंच गई ।
देखते ही देखते हॉस्टल के चारों ओर आग की लपटे नजर आने लगी आग लगता देख बच्चों में अफरा तफरी का माहौल बन गया आनन फानन में स्थानीय लोग और कर्मचारियों द्वारा सूझबूझ के साथ बच्चों को सुरक्षित हॉस्टल से बाहर निकल गया। जिस कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया और बच्चों की जान भी बचाई गई ।
वहीं स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी इसकी सूचना फायर को दी मौके पर पहुंची फायर की टीम ने आग में काबू पाया इस दौरान बच्चों का सारा सामान जलकर खाक हो गया ,जिस कारण बच्चे भावुक नजर आए ।
बच्चों का कहना है कि उनके डॉक्यूमेंट और खेल की सामग्री कपड़े आदि सब जलकर खाक हो गए हैं वहीं उन्होंने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि उनकी मदद की जाए।



