
खबर सागर
धुमाकोट राइका में तैनात दो शिक्षकों के खिलाफ एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ पर मुकदमा दर्ज
धुमाकोट थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में तैनात दो शिक्षकों के खिलाफ एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर इस मामले की जानकारी दी थी।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों शिक्षकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, लोकेश्वर सिंह ने बताया कि धुमाकोट थाना में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं।
दोनों शिक्षकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत केस पंजीकृत किया गया है।



