
खबर सागर
सीएम धामी ने सहसपुर के में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 63वें रूद्र महायज्ञ में शामिल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सहसपुर के शंकरपुर में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 63वें कोटी लिंग रूद्र महायज्ञ कार्यक्रम में शिरकत की।
जहां उनके साथ सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, हरबर्टपुर नगरपालिका चेयरमैन नीरू देवी और सेलाकुई नगर पंचायत चेयरमैन सुमित चौधरी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भी शिरकत की।
बता दें कि सात दिनों तक चलने वाले इस रूद्र महायज्ञ के लिए एक करोड़ शिवलिंग और द्वादश महालिंग बनाए गए हैं।
जिसमें जगह जगह से आए आचार्य महायज्ञ में पूजा अर्चना करेंगे। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के अन्य हिस्सों की तरह प्रदेश में भी ऐतिहासिक व पौराणिक स्थलों को संवारा जा रहा है।
साथ मां गंगा की तर्ज पर यमुना नदी के घाटों का निर्माण किया जा रहा है।