
खबर सागर
एसएसपी अजय सिंह ने दून पुलिसके अधिकारियों के साथ अपराधों की समीक्षा बैठक
एसएसपी अजय सिंह ने दून पुलिस के अधिकारियों के साथ 7 महीने के अपराधों की समीक्षा बैठक ली ।
जिसमे उत्कृष्ठ कार्य करने वालों की पीट थपथपाई और शिथिलता बरतने वालों के पेंच कसें। बीते 7 माह में स्ट्रीट क्राइम की घटनाओ का शत प्रतिशत अनावरण किया गया ।
इस दौरान ट्रैफिक इनफोर्समेंट में थानो का प्रदर्शन निराशाजन रहा , जिसमे एसएसपी द्वारा सभी थानों को विशेष हिदायत दी गई। वही मुख्यमंत्री देवभूमि नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा तस्करो को चिन्हित कर बनाई गई नई लिस्ट पर चर्चा की गई।
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया देशभर में लागू हुए तीन नये कानूनों के विवेचनाओं में आ रही व्यवहारिक समस्याओं के सम्बन्ध में अधीनस्थ अधिकारियों से चर्चा की गई।
इसके अन्य विषय जैसे लंबे समय से चल रहे घटनाओं के अनावरण,सत्यापन अभियान और गैंगस्टर अधिनियम के तहत कारवाई समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।



