भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी

भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी
खबर सागर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा थौलधार विकास खण्ड मुख्यालय सभागार में सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा को छोड़कर जाने वाले कार्यकर्ताओं की पुनः घर वापसी के साथ कई कांग्रेस के कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।
समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि हम सब बहुत भाग्यशाली तो हैं जो भाजपा के कार्यकर्ता हैं और उससे भी अधिक भाग्यशाली इसलिए हैं कि नरेंद्र मोदी जैसे ब्यक्ति हमारे प्रधानमंत्री हैं। जिनके कारण आज विश्व में भारत का मान बढ़ा है। भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार ने इतनी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर अन गिनती है।
उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पारदर्शी ढ़ग से सरकार चला रहे हैं।ईमानदारी से सभी परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। शख्त नकल विरोधी कानून बनाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। राम मन्दिर बनने के साथ पूरा देश राम मय हो रहा है किन्तु कुछ विपक्षी रामद्रोही बने हुए हैं। भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाकर सबको राम मय करने की ठानी है। इसलिए सब राम भक्तों के लिए भाजपा के दरवाजे खुले हैं ।
विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि हम सबको पार्टी का सिपाही बनकर पार्टी के चुनाव निशान कमल के लिए काम करना है। अभी तो उत्तराखण्ड की पांचों लोकसभा सीट भाजपा के पास हैं आने वाले चुनाव में भारी बहुमत से जिताने के लिए काम करना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि वह अपने को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि उनके कार्यकाल में भाजपा परिवार में निरन्तर बृद्धि हो रही है।
सभी कार्यकर्ताओं को कंधे से कंधा मिलाकर काम करना है। राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम समारोह पूर्वक गाँव गाँव आयोजित करने हैं।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख श्रीमती बबीता शाह, पवन रावत, बुद्धि सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देबेश्वरी जुयाल सहित लगभग एक सौ कार्यकर्ताओं की घर वापसी हुई। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुमन सिंह गुसाईं, ग्राम प्रधान ओम प्रकाश बधानी, रतन लाल, लाखीराम भट्ट आदि भी भाजपा में शामिल हुए।
इससे पूर्व अथितियों का शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रभा बिष्ट, मुलायम सिंह रावत, अतर सिंह तोमर, जिला महामंत्री राजेन्द्र जुयाल, लोकसभा क्षेत्र विस्तारक जगमोहन रावत, मण्डल अध्यक्ष रामचंद्र खण्डूड़ी, बाद राजेन्द्र जोशी, ललित खण्डूड़ी, बुद्धि सिंह गुसाईं, यशवन्त बिष्ट, शम्भू प्रसाद सकलानी, सोबत सिंह पंवार, भगवती प्रसाद सेमवाल, शिवानी कोठारी आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।