उत्तराखंडमनोरंजन

होली की धूम।चतुर्दशी को मंदिरों में घूमे होलियार ने लगाया प्रभु को गुलाल

खबर सागर

द्वाराहाट नगर सहित तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में आज चतुर्दशी के दिन गांव गांव से होली मंदिरों में पहुंची।
जहां विमानदेश्वर मंदिर में होलियार होली गाने पहुंचे।

केदार मंदिर मृत्युंजय मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर मे विजेपुर ,
दैरी ,धनखलगांव के होलियारों ने प्रभु को गुलाल चढ़ाकर सुंदर खड़ी होली गाई।

गांव के बड़े बुजुर्ग होलीयार नए युवाओं को होली गायन सिखाते हुवे कुमाऊं की इस खड़ी होली की परम्परा को आगे बड़ाने का काम कर रहे हैं।

होलियारों का उत्साह देखते ही बनता है सभी गांवों से चीर सबसे आगे चलती है उसके बाद ध्वजा, ढोल, नगाड़े, दमाऊ तासे, मंजरी ,आदि लेकर होली गाते हुवे साथ ही गांव वालों को आशीष देते हुवे निकलते हैं ।

मंदिरों से आने के बाद अपने गांव में मुख्य स्थान जहां पर होली गायन गांव की होती है पहुंचते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!