
खबर सागर
सीएम धामी ने सचिवालय में ऑन न्याय विभाग समीक्षा बैठक
न्यायालय में उत्तराखंड सरकार से जुड़े तमाम मामलों में बेहतर पैरवी न होने पर कई बार सरकार और शासन को परेशानी झेलनी पड़ती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में न्याय विभाग से संबंधित तमाम विषयों पर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान सीएम ने कहा सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में राज्य से जुड़े तमाम विषयों में ठोस पैरवी की जाए। सीएम ने कहा उत्तराखण्ड एक युवा राज्य है।
लिहाजा, राज्य के समग्र विकास के लिए सभी को नई कार्य संस्कृति के साथ आगे बढ़ना होगा।
सीएम धामी ने कहा कि न्यायालयों से संबंधित मामलों की कार्यवाही में तेजी लाने के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाए। साथ ही राज्य से जुड़े तमाम मुद्दों पर मजबूती के साथ पैरवी की जाए।



