
खबर सागर
चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले केदारनाथ और बद्रीनाथ को जाने वाले यात्रा रूट श्रीगनर में पुलिस प्रशासन और तहसील प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरा कर ली है ।
जिससे यात्रा में कोई खलल न पडे, श्रीनगर यात्रा रूट को 3 जोन और 6 सैक्टर में बांटा गया है जहां जोनल और सैक्टर अधिकारी चारधाम व्यवस्थाओं का जिम्मा संभालंगे वहीं आगामी मानसून सीजन को लेकर भी प्रशासन चौकन्ना है ।
एसडीएम श्रीनगर में बताया कि यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं ।
वहीं सीओ श्रीनगर ने बताया कि यात्रा के दौरान टरैफिक व्यवस्था न बिगडे इसको लेकर रूद्रप्रयाग चमोली से यात्रियों की भीड की जानकारी ली जायेगी ।
और टरैफिक व्यवस्था बिगडने पर श्रीगनर में ही यात्रियो को रोककर उनके होटल में ठहरने की हिदायत दी जायेगी।



