उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

आई0जी0 नपलच्याल ने गंगोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर किया निरक्षण

खबर सागर

आई0जी0 नपलच्याल ने गंगोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर किया निरक्षण

चारधाम यात्रा के सकुशल, सुरक्षित एवं सुगम संचालन के दृष्टिगत यात्रा व्यवस्थाों को परखने तथा उनमें आपेक्षित सुधार हेतु पुलिस उत्तराखण्ड के निर्देशन मे गंगोत्री धाम हेतु नामित नोडल अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक (निदेशक यातायात) श्री नारायण सिंह नपलच्याल यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए 02 दिन से गंगोत्री धाम/यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं ।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, मन्दिर परिसर, पार्किंग्स, बायोमैट्रिक केन्द्र, भू-स्खलन जोन प्रभावित क्षेत्र, यात्रा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, ड्यूटी पर नियुक्त जवानों की मूलभूत सुविधाओं आदि का बारीकी से निरीक्षण कर , उनके द्वारा निरीक्षण के दौरान पाई गयी।

कमियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये गये। *गंगोत्री रोड पर चिन्हित तीन बोटल नेक प्वाइंट गंगनानी से डबरानी, सोनगाड से सप्लाई तथा सुक्की से झाला तक बडे/भारी वाहनों को वन-वे के तहत चलाने, उक्त स्थानों पर दोनों ओर से पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को वायरलेस सेट के साथ नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।
यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सीजनल चौकिंग, बैरियरों, पर्यटक केन्द्रों पर नियुक्त जवानों की रहने-खाने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के निर्देश दिये गये। बैरोघाटी,लंका चौकी पर आवश्यकतानुसार पानी की ठंकी उपलब्ध कराने के निर्देश दिय गये।
सोशल मीडिया पर यात्रा सम्बन्धी कोई भी भ्रामकता फैलने पर तुरन्त उसका खण्डन करवाने के निर्देश दिये गये, धाम, पार्किग स्थल, घाट तथा भीड-भाड वाले स्थानों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरों को सक्रिय कर कैमरों से निगरानी करने के निर्देश दिये गये।
सड़क पर अनावश्यक रुप से किये गये अतिक्रमण को हटाने हेतु नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!