
खबर सागर
मदमहेश्वर घाटी के ग्रामीणों की अराध्य भगवती राकेश्वरी के मन्दिर में कल से शुरू होने वाले पौराणिक जागरो के गायन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है ।
दो माह तक चलने वाले पौराणिक जागरो के गायन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है ।
युगों से चली आ रही परम्परा के अनुसार भगवती राकेश्वरी के मन्दिर में प्रति वर्ष सावन मास की संक्रान्ति से पौराणिक जागरो का गायन शुरू किया जाता है ।
तथा आश्विन की दो गते को भगवती राकेश्वरी को ब्रह्म कमल अर्पित करने के बाद पौराणिक जागरो का समापन होता है ।
दो माह तक चलने वाले पौराणिक जागरो के माध्यम से हरिद्वार से लेकर चौखम्बा हिमालय तक विराजमान सभी देवी – देवताओं का आवाहन कर विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की जाती है!



