उत्तराखंडसामाजिक

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग का शिलान्यास

खबर सागर

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के तहत वर्षो पुरानी मांग बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग का विधिवत भूमि पूजन किया।

बता दे कि बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग करीब 97.30 लाख रुपए की लागत से 07 किमी सडक का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को 06 माह के भीतर निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के भी निर्देशित किया गया।
उन्होंने कहा कि इस मोटर मार्ग के निर्माण पूर्ण होने के उपरांत आबादी वाले क्षेत्र बार्लोगंज, खेतवाला, कंपनी बाग एवं चामासारी के ग्रामवासी लाभान्वित होंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कई सालों से की जा मोटर मार्ग की मांग आज पूरी हो रही है। उन्होंने कहा निश्चित रूप से मोटर मार्ग का निर्माण होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा वर्ष 2012 जब उन्होंने मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ा था तब उनके द्वारा क्षेत्र वासियों से बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग के निर्माण कराये जाने का वायदा किया गया था। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस बीच कई बाधाएं और टेक्निकल समस्या आई लेकिन आज मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा योजना का लोकार्पण भी किया जाएगा।
जोशी ने कहा कि लोकसभा का चुनाव आने वाले है वह शीर्ष नेतृत्व द्वारा लोकसभा के 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है ।
टिहरी लोकसभा से एक बार फिर माला राज्य लक्ष्मी शाह का भाजपा द्वारा टिकट दिया है । उन्होने बताया कि पिछले चुनाव में उन्होंने मसूरी विधानसभा की जनता के सहयोग से 21 हजार से ज्यादा मत दिलाये थे इस बार यह आंकड़ा दो गुना होगा।
उन्होने कहा कि 400 पार के साथ भाजपा अपने सहयोगियों दलों के साथ मैदान में है और उनको पूरा विश्वास है कि देष की जनता के आर्शिवाद से भाजपा 400 से ज्‍यादा सीट जीतकर केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनायेगी।
चामामाचारी ग्राम प्रधान नरेंद्र मेलवान ने कहा कि बार्लोगंज चामासारी मोटर मार्ग के लिए पिछले 2004 से लगातार ग्रामीण संघर्ष कर रहे थे । जो कि जाज शिलान्यास व सडक बनने के बाद पूरी होगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!